पंजाबः निकाय चुनाव में आप की जीत

बीजेपी पांचवे नंबर पर रही लेकिन पिछली बार से ज्यादा सीटें आईं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 1,977 में से 958 वार्ड जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है। सबसे खराब प्रदर्शन राज्य की प्रमुख पार्टी शिरोमणि अकाली दल की रही। बीजेपी पांचवे नंबर पर रही लेकिन पिछली बार से ज्यादा सीटें आईं। 

पंजाब में 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य के शहरी और अर्ध-शहरी निकाय चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। कुल 1,977 वार्डों में से आप ने 958 (लगभग 48%) वार्डों पर कब्जा जमा लिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि जनता ने "नफरत की राजनीति को हराकर विकास की राजनीति को चुना है।" हालांकि असली मुकाबला 2027 के विधानसभा चुनाव में होगा। जिसे इस पार्टी के लिए इतना आसान नहीं बताया जा रहा है। क्योंकि दूसरे नंबर पर आई कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने आप को कई जगह जबरदस्त चुनौती दी है। कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।

26 मई को हुए मतदान में 63.94% वोटिंग दर्ज की गई थीजिसके नतीजे शुक्रवार देर शाम तक षित किए गए। सभी मुख्य दलों की स्थिति इस प्रकार रही:

त्रिदिवसीय समर कैंप का  समापन, बच्चों ने विविध गतिविधियों में दिखाया उत्साह Read More त्रिदिवसीय समर कैंप का  समापन, बच्चों ने विविध गतिविधियों में दिखाया उत्साह

 

लहसुना थाना की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार लीटर गुड़ जावा महुआ नष्ट Read More लहसुना थाना की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार लीटर गुड़ जावा महुआ नष्ट

आम आदमी पार्टी: 958 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी।कांग्रेस: 397 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर रही।निर्दलीय: 251 सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरे स्थान पर रहे।शिरोमणि अकाली दलकेवल 192 वार्डों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया।भाजपाहालांकि भाजपा 172 वार्डों के साथ पांचवें नंबर पर रहीलेकिन उसने अपनी पिछली टैली (49 सीटें) के मुकाबले जबरदस्त सुधार किया है।बहुजन समाज पार्टी बसपा के खाते में 7 सीटें आईं।

जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा Read More जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा

AAP ने 5 निगमों पर जीत दर्ज की: बरनालाबटालामोगामोहाली और बठिंडा। (ध्यान देने वाली बात है कि बरनाला भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों का गृह क्षेत्र है)।

कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।भाजपा ने अबोहर में जीत दर्ज कीजबकि पठानकोट में किसी दल को बहुमत नहीं मिलालेकिन भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

पंजाब की राजनीति में एक दिलचस्प ट्रेंड रहा है कि जो पार्टी निकाय चुनाव जीतती हैवह बाद में विधानसभा चुनाव हार जाती है (जैसा 2015 और 2021 में हुआ था)। हालांकिनेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्य मुकाबला 2027 में भी आप और कांग्रेस के बीच ही होगा।

About The Author

Post Comments

Comments