सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर मण्डलायुक्त ने किया समीक्षा बैठक

जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवतापूर्ण निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-मण्डालायुक्त/नोडल अधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एवं प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडल आयुक्त विंध्याचल मंडल एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेन्सीयों के अधिशासी अभियन्ता के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो अतः सभी अधिकारी इस दिशा में पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।

IMG-20260406-WA0105

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए साथ ही पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत भी जल जीवन मिशन विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, वहां टैंकर से जलापूर्ति न कर, उसी योजना के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

गोरखपुर:ख़जनी के धुवहां में स्थित प्राचीन मंदिरों के विकास की मांग तेज,क्षेत्रीय नेताओ ने उठाया आवाज Read More गोरखपुर:ख़जनी के धुवहां में स्थित प्राचीन मंदिरों के विकास की मांग तेज,क्षेत्रीय नेताओ ने उठाया आवाज

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में बेंच-डेस्क एवं मरम्मत की आवश्यकता है, उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए। लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज यूनिट तक सड़क निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

हत्या में दोषी दंपती को 10-10 वर्ष का कारावास, 12-12 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3-3 माह की अतिरिक्त कैद Read More हत्या में दोषी दंपती को 10-10 वर्ष का कारावास, 12-12 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3-3 माह की अतिरिक्त कैद

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान उन्होंने ‘बी’ एवं ‘सी’ ग्रेड प्राप्त विभागों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी बी0एन सिंह ने कहा कि नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिये गये है सभी अधिकारी निर्देश का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करायेगें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, बैठक में अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यापारिक समस्याओं पर प्रशासन सख्त, स्मार्ट मीटर व शहर सुविधाओं पर उठे गंभीर सवाल Read More व्यापारिक समस्याओं पर प्रशासन सख्त, स्मार्ट मीटर व शहर सुविधाओं पर उठे गंभीर सवाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें