नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पैतृक गांव पहुंची असिस्टेंट कमिश्नर बनी शिवानी सिंह का भव्य स्वागत
पैतृक गांव पहुंची असिस्टेंट कमिश्नर बनी शिवानी सिंह का भव्य स्वागत।
महराजगंज/ रायबरेली-
पैतृक गांव पहुंची असिस्टेंट कमिश्नर बनी शिवानी सिंह का भव्य स्वागत। जनई गांव निवासी राकेश सिंह की पुत्री शिवानी सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवानी सिंह का चयन जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शनिवार को गांव लौटी शिवानी सिंह का पहला स्वागत बछरांवा के चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया।
जहां पूर्व विधायक राम लाल अकेला व चेयरमैन शिवेंद्र राम जी समेत क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने स्वागत किया। उसके बाद महराजगंज कस्बे में भी जगह जगह स्वागत किया गया। दोपहर करीब 12 बजे जनई गांव स्थित सीताराम मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में अस्सिटेंट कमिश्नर बनी बेटी को आशीर्वाद व सम्मान देने के लिए क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
इस दौरान गांव की महिलाओं व युवाओं ने फूल-मालाएं व बुके देकर शिवानी सिंह का स्वागत किया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि बिटिया शिवानी सिंह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता पर आज पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। कार्यक्रम में मौजूद शिवानी सिंह के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार समेत क्षेत्र के लोगों में गर्व की भावना है।
ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने शिवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, असरफाबाद के प्रधान ऋषि सिंह, टीसाखानापुर के प्रधान अत्रिकांत, अनुराग सिंह , करन सिंह, हरिहर सिंह, जयभद्रसिंह , शिवनायक सिंह, पूर्व प्रधान राम सेवक सिंह, भोलू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजकुमार मोगा सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर सिंह, ताजुद्दीन पुर के प्रधान प्रमोद साहू, शिवम सिंह, दुर्गेश सिंह, शिक्षक हेमंत सिंह, चंद्रमोहन सिंह समेत सैकड़ों महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।
raebareli news रायबरेली समाचार Maharajganj Raebareli women achievement India Rural Talent India Government Job Success सरकारी नौकरी सफलता UPPSC success story Shivani Singh Assistant Commissioner GST department selection village बेटी की सफलता inspiration story UP सम्मान समारोह रायबरेली महाराजगंज रायबरेली यूपीपीएससी सफलता कहानी शिवानी सिंह असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी विभाग चयन गांव की बेटी की सफलता महिला उपलब्धि भारत प्रेरणादायक कहानी यूपी ग्रामीण प्रतिभा भारत


Comments