कांग्रेस नेतृत्व ने रामबचन भारती को सौंपी अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसीनेता रामबचन भारती को पार्टी नेतृत्व मे अनुसचित विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती।
 
बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसीनेता रामबचन भारती को पार्टी नेतृत्व मे अनुसचित विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित विभाग के नेशनल चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम सांसद तनुज पूनिया प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित विभाग) ने तदर्थ नियुक्ति कर जिलाध्यक्षों से पार्टी हित मे कार्य करने और अनुसूचित जाति के लोगों की आवाज उठाने का कार्य करने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी रामबचन भारती को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों वे कार्यकर्ताओं ने बधाइयां व शुभकामनायें दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा रामबचन भारती कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। कई दशक से उन्होने पार्टी के लिये कार्य करके न केवल अपना अनुभव बड़ा किया है बल्कि समय समय पर पार्टी के कार्यक्रमों मे बढ़चढ़कर हिस्सेदारी कर अपनी सक्रियता भी सिद्ध की है।
 
रामबचन भारती को पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दिये जाने पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, बसंत चौधरी, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनूप पाण्डेय, अफसर यू अहमद, विरेन्द्र्र प्रताप नारायण पाण्डेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, मो. रफीक खां, डा. शीला शर्मा,  प्रशान्त पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, बाबूराम सिंह एडवोकेट, नर्वदेश्वर शुक्ला,अनिल भारती, गिरजेश पाल, विनय तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, अजय शुक्ला, शिवनरायन पाण्डेय, 
 
अतीउल्लाह सिद्धीकी, अवधेश सिंह, वाहिद सिद्धीकी, भूमिधर गुप्ता, रामबहादुर, शिवविभूति मिश्रा, डा. मारूफ खान, शकुन्तला देवी,अलीम अख्तर, मंजू पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, लालजीत सिंह, विवेक श्रीवास्तव, शौकत अली नन्हू, साधूसरन आर्या, साधू पाण्डेय, अनिल तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, राकेश गांधियन, राहुल चतुर्वेदी, अमरदेव सिंह, डा. दीपेन्द्र सिंह, डीएन शास्त्री, हरिशंकर तिवारी, राजकूपर,घनश्याम शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, बृजभान कनौजिया, रामबाबू कल्पू, शिवशंकर भारती, राजेश भारती, रामधीरज चौधरी, शेर मोहम्मद, सूर्यमणि पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाइयां व शुभकामनायें देते हुये प्रदेश अध्यक्ष तनुज पूनिया व राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें