झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को झूंसी बस स्टैंड के पास गारापुर रोड से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना झूंसी में पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026 के तहत धारा 498ए, 323, 504, 506, 307, 354, 376, 269, 270, 12

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
झूंसी, प्रयागराज।

थाना झूंसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमला, मारपीट और छेड़खानी समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को झूंसी बस स्टैंड के पास गारापुर रोड से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना झूंसी में पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026 के तहत धारा 498ए, 323, 504, 506, 307, 354, 376, 269, 270, 120बी भादवि तथा 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था। इन धाराओं में नामजद तीनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए झूंसी पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में सोमवार, 10 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी झूंसी बस स्टैंड के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

सेवा सदन हॉस्पिटल  बेलन बरौंधा में डॉक्टरों का कमाल: महिला के पेट से निकाला 5 किलो का ट्यूमर, सफल ऑपरेशन के बाद मरीज सुरक्षित Read More सेवा सदन हॉस्पिटल  बेलन बरौंधा में डॉक्टरों का कमाल: महिला के पेट से निकाला 5 किलो का ट्यूमर, सफल ऑपरेशन के बाद मरीज सुरक्षित

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में

नशामुक्ति पर युवा संवाद में हुआ मंथन Read More नशामुक्ति पर युवा संवाद में हुआ मंथन

तीनों निवासी ग्राम व पोस्ट मुडियार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर बताए गए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें