संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
Viral Video: ‘मोहब्बत होती तो ले देते…’ 12 हजार के गिफ्ट पर पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पति मांगता रहा माफी; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“अगर मामला इतना निजी है, तो इसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डालने की क्या जरूरत थी?”
12 हजार के गिफ्ट को लेकर विवाद
वायरल वीडियो में महिला का कहना है कि उसे एक दुकान पर 12 हजार रुपये की एक चीज बहुत पसंद आई थी, लेकिन पति ने पैसे नहीं होने का हवाला देकर उसे खरीदने से मना कर दिया। इस बात से आहत होकर महिला भावुक हो गई और कैमरे पर अपना दर्द बयां करने लगी।
महिला वीडियो में कहती सुनाई देती है,
“अगर सच्ची मोहब्बत होती तो बिना कहे मेरी ख्वाहिश समझ जाते।”
वहीं, पति अपनी आर्थिक मजबूरी बताते हुए पत्नी से बार-बार माफी मांगता नजर आता है और कहता है कि फिलहाल उसकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह महंगा गिफ्ट खरीद सके।
पति सही या पत्नी? दो गुटों में बंटे लोग
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए।
पति के समर्थन में लोग
कई यूजर्स ने पति का पक्ष लेते हुए लिखा कि एक मिडिल क्लास व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है और हर इच्छा पूरी कर पाना संभव नहीं होता। लोगों का कहना है कि सिर्फ दिखावे के लिए कर्ज लेकर या जरूरत से ज्यादा खर्च करना सही नहीं है।
एक यूजर ने लिखा,
“सुबह 8 से रात 8 बजे तक काम करने वाला इंसान हर बार महंगा गिफ्ट नहीं दे सकता।”
पत्नी के समर्थन में तर्क
वहीं, पत्नी के समर्थन में लोगों का कहना है कि अगर घर संभालने वाली महिला साल में एक बार कुछ मांग ले, तो उसे इस तरह टालना उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें ऐसी स्थितियों का सामना न करना पड़े।
क्या वीडियो है स्क्रिप्टेड?
इस बीच कई लोगों ने वीडियो को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो पूरी तरह स्क्रिप्टेड हो सकता है और व्यूज बटोरने के लिए बनाया गया है। लोगों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति निजी पारिवारिक मुद्दों को इस तरह कैमरे पर लाकर सार्वजनिक नहीं करता।
एक यूजर ने लिखा,
“अगर मामला इतना निजी है, तो इसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डालने की क्या जरूरत थी?”
रिश्तों और आर्थिक समझ की बहस
यह वीडियो केवल एक गिफ्ट विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने रिश्तों में समझ, आर्थिक संतुलन और अपेक्षाओं को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है। कुछ लोग इसे भावनाओं और पैसों के बीच संतुलन की कमी बता रहे हैं, तो कुछ इसे सोशल मीडिया की लोकप्रियता पाने का तरीका मान रहे हैं।
फिलहाल, यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का विषय बना हुआ है कि इस मामले में पति सही है या पत्नी।
https://twitter.com/nandantwts/status/2020590334758338892?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2020590334758338892%7Ctwgr%5E5d81a16d4d2c21deaa2ad11194afba038df699db%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fviral-video-wife-crying-for-12k-gift-husband-apologizing-sparks-internet-debate-3683024.html

Comments