IAS Success Story: टीवी देखकर IAS बनने की ठानी, पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर पूरा किया सपना

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने टीवी देखकर आईएएस अफसर बनने की ठानी। आइए जानते हैं आईएएस सृष्टि देशमुख के बारे में-

भोपाल में हुआ जन्म

सृष्टि का जन्म भोपाल में 28 मार्च 1996 को हुआ। उनके पिता जयंत देशमुख एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं और उनकी मां सुनीता एक निजी स्कूल में टीचर है। उनके पालन-पोषण ने उन्हें बचपन से ही कड़ी मेहनत और दृढ़ता के मूल्य से परिचित कराया।

srushti-deshmukh

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के केंद्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन Read More मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के केंद्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन

UPSC की कठिन तैयारी में मिला प्यार

  प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह Read More  प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

यूपीएससी की तैयारी के दौरान सृष्टि को प्यार भी मिला। मसूरी में LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात IAS डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से हुई। 24 अप्रैल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

तुलसीदास जयंती पर बच्चों ने दिखाई साहित्यिक प्रतिभा Read More तुलसीदास जयंती पर बच्चों ने दिखाई साहित्यिक प्रतिभा

सृष्टि देशमुख का UPSC स्कोर और रैंक

सृष्टि ने फर्स्ट अटेंप्ट में ही सफलता पाने की ठान ली थी। उन्होंने जी जान लगाकर यूपीएससी की तैयारी की और ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की। वह UPSC मेन्स में 895 नंबर और इंटरव्यू में 173 नंबर हासिल कर अपने बैच की महिला टॉपर बनी।

nagarjunagowdasrushtideshmukh-1760169697

न्यूज पेपर और टीवी से तैयारी

सृष्टि ने यूपीएससी की तैयारी के लिए अनुशासित दृष्टिकोण अपनाते हुए सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया। उन्होंने रोजाना न्यूजपेपर और राज्यसभा टीवी पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम देखे। इन आदतों ने उनकी नॉलेज में बढ़ोत्तरी की। ये सभी चीजें उनकी यूपीएससी की परीक्षा पास करने में मददगार साबित हुई।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments