फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी जम्मू और अहमदाबाद के लिए उड़ानें, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार में स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अब हवाई यात्रियों को और बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है। जल्द ही यहां से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। एयरपोर्ट प्रशासन और एलायंस एयरलाइन इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो नवंबर माह में ये सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

25 अक्टूबर के बाद जारी होगा विंटर शेड्यूल

एलायंस एयरलाइन ने हिसार एयरपोर्ट से जम्मू और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू करने के लिए विंटर शेड्यूल के तहत टाइमिंग मांगी थी, जिसे एयरपोर्ट प्रशासन ने भेज दिया है। एयरलाइन द्वारा अक्टूबर के अंत में शेड्यूल जारी किया जाएगा। वर्तमान में एलायंस एयर हिसार से दिल्ली, अयोध्या, जयपुर के लिए उड़ानें संचालित कर रही है।

चंडीगढ़ फ्लाइट को जम्मू तक बढ़ाने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन कंपनी हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को जम्मू तक एक्सटेंड करने पर विचार कर रही है। अगर यह योजना अमल में आती है तो फ्लाइट सुबह हिसार से रवाना होकर दोपहर तक चंडीगढ़ होते हुए जम्मू पहुंचेगी और शाम तक वापसी करके हिसार लौटेगी

सीएम साहब ! मुझे इंसाफ चाहिए...  Read More सीएम साहब ! मुझे इंसाफ चाहिए... 

हिसार-जयपुर फ्लाइट हाल ही में हुई शुरू

हिसार से जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा 12 सितंबर को शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वर्चुअली फ्लाइट को रवाना किया था। यह विमान हर शुक्रवार शाम 5:35 बजे हिसार से उड़ता है और शाम 6:40 बजे जयपुर पहुंचता हैकिराया लगभग 2300 रुपये (टैक्स सहित) है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन Read More अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन

एक साल पहले मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि हिसार से पांच शहरों चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगीअभी तक इनमें से चार शहरों दिल्ली, चंडीगढ़, अयोध्या और जयपुर के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। एलायंस एयर एविएशन और हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के बीच इस दिशा में MOU (समझौता ज्ञापन) भी साइन किया गया था। अब बारी जम्मू और अहमदाबाद की है।

नमनदीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया Read More नमनदीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार