डाला में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

कार्य शाला का उद्देश्य केवल आंकड़ों या घोषणाओं तक सीमित नहीं बल्कि जन जन तक पहुँचाने का प्रयास

डाला में  भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत  कार्यशाला का आयोजन

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

डाला/सोनभद्र-

मंगलवार को नगर पंचायत डाला बाज़ार क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय आशा पैलेस, नई बस्ती में भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला मंत्री रामनिवास तोमर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र स्नातक एमएलसी कुसुम शर्मा मौजूद रहीं।

IMG-20250930-WA0070

झोला छाप डॉक्टरों की भरमार कही विभागीय पनाह तो नही ? Read More झोला छाप डॉक्टरों की भरमार कही विभागीय पनाह तो नही ?

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री रामनिवास तोमर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान द्वारा बताया गया कि संकल्प अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने और योजनाओं को धरातल तक पहुँचाने का सशक्त प्रयास है।

83 प्रतिशत SIR कार्य पूरा डीएम ने 169 कर्मियों पर की कार्रवाई, 50 BLO हुए सम्मानित  Read More 83 प्रतिशत SIR कार्य पूरा डीएम ने 169 कर्मियों पर की कार्रवाई, 50 BLO हुए सम्मानित 

संकल्प का अर्थ है दृढ़ निश्चय और जब यह राष्ट्र-आंदोलन का रूप लेता है तो इसका उद्देश्य केवल आँकड़ों या घोषणाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जीवन में ठोस बदलाव लाना होता है। इस बार का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर से शुरू होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा। पहले चरण में अक्टूबर माह में प्रत्येक जिले में जागरूकता कार्यक्रम और संवाद आयोजित होंगे, जबकि दूसरे चरण में नवंबर-दिसंबर में मंडल स्तर तक गतिविधियाँ विस्तारित की जाएँगी। इन गतिविधियों में किसान-वैज्ञानिक गोष्ठियाँ, महिला उद्यमी सम्मेलन, युवाओं के लिए रोजगार मेले और प्रशिक्षण कार्यशालाएँ शामिल होंगी।

एसआईआर पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीईओ ने बैठक कर दी विस्तृत जानकारी Read More एसआईआर पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीईओ ने बैठक कर दी विस्तृत जानकारी

भविष्य में इसे हर वर्ष ग्राम से महानगर तक सतत् कार्यक्रमों के रूप में चलाने का लक्ष्य है, ताकि यह एक स्थायी राष्ट्रीय परंपरा बने और देश की विकास-यात्रा को नया आयाम दे। तत्पश्चात क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र स्नातक एमएलसी कुसुम शर्मा ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पांच एमएलसी व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के छह एमएलसी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में विधान परिषद चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले मतदान केंद्रों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिन पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए एमएलसी का कार्यकाल सात दिसंबर 2026 को पूरा होगा उनमें लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी और इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। ऐसे ही छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए एमएलसी का कार्यकाल पूरा होगा, उनमें लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद एवं गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

वहीं इसी वर्ष मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा। पुनरीक्षण के लिए अर्हता की तारीख एक नवंबर 2025 तय की गई है। इस दौरान कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, नि० मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे, जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री शंभू सिंह गौड़, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रावती देवी, मंडल मंत्री उर्मिला देवी, मंडल उपाध्यक्ष अमरेश उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, मंडल मंत्री इंद्रदेव बैगा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, सभासद अवनीश देव पांडे, राजेश पटेल, बूथ अध्यक्ष रिशु जायसवाल, अमित शर्मा, प्रकाश चौधरी, विनय मंधारी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विशाल गुप्ता ने किया।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel