8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा इजाफा
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सरकार की ओर से संकेत मिल चुके हैं कि यह वेतन आयोग जल्द लागू किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है, जिससे करीब 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा।
2026 से पहले लागू हो सकता है वेतन आयोग
हाल ही में गवर्नमेंट इम्प्लॉयीज नेशनल कन्फेडरेशन (GENC) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की, जिसमें 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा हुई। मंत्री ने संकेत दिया कि राज्य सरकारों से बातचीत चल रही है, और बहुत जल्द वेतन आयोग के गठन और पैनल की घोषणा हो सकती है। इससे स्पष्ट होता है कि कर्मचारियों को 2027 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, और आयोग 2026 में ही लागू हो सकता है।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़ाकर ₹26,000 तक की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले वेतन आयोगों को देखते हुए यह अनुमान मजबूत माना जा रहा है।
Read More मानक के विपरीत बन रहा प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप8वें वेतन आयोग की मुख्य बातें
हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन होता है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा की जाती है। 8वें वेतन आयोग से 1.15 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा होगा। इसमें केंद्र और राज्य दोनों के कर्मचारी आ सकते हैं, अगर राज्य सरकारें इसे अपनाती हैं।
महंगाई भत्ते (DA) को लेकर भी राहत की उम्मीद
सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर भी अच्छी खबर आ सकती है। जनवरी-जून 2025 के लिए महज 2% की वृद्धि हुई थी, लेकिन जून-दिसंबर 2025 के लिए अनुमान है कि 3% तक की वृद्धि संभव है। अभी कर्मचारियों का डीए 55% पर है, और अगला अपडेट अक्टूबर या नवंबर 2025 में आ सकता है।
क्या करें कर्मचारी?
सरकारी कर्मचारी अगर वेतन आयोग से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर लेना चाहते हैं, तो उन्हें अपने वेतन रिकॉर्ड, पेंशन डिटेल्स और दस्तावेज अपडेट रखने चाहिए। साथ ही आने वाले महीनों में सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना पर नज़र रखना जरूरी होगा।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments