Honda: होंडा की बाइक खरीदने का बना रहे हैं मन! इन पर मिल रहा 18 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

2025 में सरकार द्वारा जीएसटी दरों में संशोधन के बाद होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। अब 350 सीसी से कम इंजन क्षमता वाले टू-व्हीलर्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे 22 सितंबर 2025 से इन वाहनों की कीमतों में 18,887 रुपये तक की कमी आ जाएगी।

इस बदलाव का फायदा होंडा के पॉपुलर स्कूटर और बाइक्स जैसे एक्टिवा, डियो, शाइन, यूनिकॉर्न और सीबी350 को मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, एक्टिवा 110 पर 7,874 रुपये, डियो 110 पर 7,157 रुपये, एक्टिवा 125 पर 8,259 रुपये, और शाइन 125 पर 7,443 रुपये तक की कीमत में कटौती हुई है। वहीं, यूनिकॉर्न और हॉर्नेट 2.0 जैसे बाइक्स में क्रमशः 9,948 और 13,026 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है।

सबसे अधिक कटौती सीबी350 मॉडल में देखने को मिली है, जिसकी कीमत 18,887 रुपये तक कम हो गई है। हालांकि, अब 350 सीसी से ऊपर के दुपहिया वाहनों पर टैक्स 31% से बढ़कर 40% कर दिया गया है, जिससे उनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर, होंडा की यह कीमत कटौती मध्यम बजट वाले ग्राहकों के लिए राहत की खबर है और इस फैसले से त्योहारी सीजन में बिक्री को भी बढ़ावा मिल सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments