नवीनतम
राजनीति
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भारत के दोस्त ने भी बिगाड़ा ट्रंप का खेल कहा ...आपसे नहीं डरते हैं
International Desk
अमेरिका टैरिफ के जरिए अन्य देशों पर आर्थिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उसकी ये रणनीति अब कमोजर पड़ती दिखाई दे रही है। पहले भारत ने इस दबाव का मजबूती से सामना किया और अपने हितों की रक्षा की। अब भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी कुछ ऐसा कदम उठाया है।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा ने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता पर एक कड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिका को बताया कि अफ्रीका को धमकाया नहीं जा सकता है। रामाफोसा ने कहा है कि हमारी कोशिश है कि हम अमेरिका को ज्यादा से ज्यादा चीजें निर्यात करते रहें। साथ ही हमारी कंपनियां अमेरिका में निवेश कर सकें और अमेरिका की कंपनियां भी हमारे देश में आकर पैसा लगाएं।
हमारे पास ये खास खनिज है और उन्हें प्रोसेस करने की क्षमता है
Read More मंदिर का दानपात्र काटकर चोरी, एक साल से चोरियों का सिलसिला; पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवालउन्होंने कहा कि हमारे पास बातचीत में ताकत है। ये ताकत हमारे देश में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों और खास खनिजों से आती है। जिनकी अमेरिका को बहुत जरूरत है। हमारे पास ये खास खनिज है और उन्हें प्रोसेस करने की क्षमता भी है। इसके अलावा हमारे पास ऊर्जा की भी बहुत अच्छी सुविधा है।
Read More ‘माही जैसा भी खेलें, मैं उनके साथ हूं’, शहनाज गिल ने बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट को दिया समर्थनजो बहुत से देशों के पास नहीं है। यही चीजें हम बातचीत में अपनी तरफ से रखते हैं। हमने बातचीत के लिए एक साफ रणनीति अपनाई है। हम सीधे सम्मान के साथ बात करते हैं। हम अमेरिका से डरते नहीं हैं और ना ही कभी घुटनों पर बैठे हैं। हमने साफ कह दिया कि हमें धमकाया नहीं जा सकता।
रामाफोसा का ये बयान ट्रंप के लिए बड़ा झटका
रामाफोसा ने कहा कि हम एक आजाद देश हैं और अपनी शर्तों पर बातचीत करेंगे। ताकी दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अच्छा समझौता कर सके। रामाफोसा का ये बयान ट्रंप के लिए बड़ा झटका है। रामाफोसा ने अमेरिका को अपना संदेश दे दिया है।
दक्षिण अफ्रीका अमेरिका से नहीं डरता और न ही दक्षिण अफ्रीका को धमकाया जा सकता है। आपको बता दें कि ट्रंप लगातार दूसरे देशों पर टैरिफ के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ट्रंप की ये नीति कहीं भी काम नहीं आ रही है। ट्रंप ने भी भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया। अमेरिका के इस बड़े रवैये का सामना भारत ने डटकर किया और भारत ने अपना रुख स्पष्ट रखा।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments