Haryana: हरियाणा में 18 से 25 सितंबर तक मौसम में रहेगा बदलाव, बारिश का अलर्ट जारी
Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 सितंबर से 25 सितंबर तक राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे हल्की बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। रविवार को भी चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला समेत कई स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 22 से 25 सितंबर तक हरियाणा के कई जिलों में बिखरी हुई हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे दिन और रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि बारिश व्यापक नहीं होगी, लेकिन वातावरण में नमी और उमस बढ़ सकती है।
मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश
इस बार हरियाणा में मानसून बहुत मेहरबान रहा। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 564.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य बारिश 401.1 मिमी होती है। यानी इस बार प्रदेश में 41% अधिक वर्षा हुई है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments