फीचर्ड
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Haryana Weather: हरियाणा में रविवार (15 सितंबर) को मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के 8 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं, पंचकूला में सुबह से बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन इसके बाद 17 सितंबर से मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है।
17 सितंबर से पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, 17 सितंबर को हरियाणा के तीन जिलों में तेज बारिश, जबकि 11 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
किन जिलों में आज बारिश के आसार?
IMD के मुताबिक, आज रविवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि शेष जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments