नकब काटकर चोर जेवरात उठा ले गए
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गोनरा बाजार निवासी विपत पुत्र देवीदीन ने मिश्रौलिया थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में सेंध काटकर सोने का मंगलसूत्र, सोने का झाल, सोने का खील, सोने की मक्खी दो पीस और चांदी का पायल चोरी करके फरार हो गए।
कुछ देर बाद रात में जब पता चला तब विपत ने शोर मचाया कि मेरे घर नकब काट के चोरी कर लिया गया है और सामान देखा गया तो यहां पूरा सामान गायब मिला। गांव वाले इकट्ठा हो गए कुछ दूर अज्ञात चोरों को ढूंढने पर पता नहीं लगा।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। चोरी के मामले की जांच की जा रही है।


Comments