Haryana: हरियाणा में JE समेत 4 बिजलीकर्मी सस्पेंड, मंत्री अनिल विज ने लिया एक्शन
Haryana News: हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 11 बजे दर्शन अकादमी स्कूल, मिर्जापुर रोड के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजा और उनके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मची अफरातफरी के बीच स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली निगम को सूचना दी, लेकिन करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई, जिससे कोई उनकी मदद तक नहीं कर सका।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। जांच के आधार पर जेई पंजाब सिंह, फोरमैन राजपाल, लाइनमैन विजय और अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हिसार एसई एफआर नकवी ने बताया कि इन कर्मचारियों को तार टूटने के बाद तुरंत बिजली काटनी थी, लेकिन उन्होंने लापरवाही दिखाई, जिससे हादसा हुआ।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments