त्रिवेणीगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

निर्देश दिए समयबद्ध और पारदर्शी कार्य सुनिश्चित करने के

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

त्रिवेणीगंज, सुपौल-बिहार | गुरुवार को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडल स्थित अनुमंडल सभागार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम महोदय ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुनरीक्षण कार्य पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न होने चाहिए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी के इस निरीक्षण से पुनरीक्षण कार्य में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएलवाई कॉलेज में संगोष्ठी व वृक्षारोपण Read More विश्व पर्यावरण दिवस पर एएलवाई कॉलेज में संगोष्ठी व वृक्षारोपण

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें