आइकॉन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किए गए बछगांव निवासी श्रीकृष्ण गौतम

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला-

सामाजिक कार्यकर्ता एवं जोनल रेलवे सलाहकार समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य ग्राम बछगांव  निवासी श्रीकृष्ण गौतम को भारतीय साहित्य संस्कृत अकादमी द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल मीडिया पत्रकार फाउंडेशन के सहयोग से महामना  मालवीय स्मृति भवन  नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय आइकॉन अवार्ड 2025 स्मृति चिन्ह एवं मेडल पहनाकर  सम्मानित किया गया।

श्रीकृष्ण गौतम को यह पुरस्कार संयुक्त रूप से पधारे अभिषेक वर्मा मुख्य  राष्ट्रीय समन्वयक शिवसेना शिंदे, एनडीए गठबंधन एवं चुनाव, एडवोकेट संजीव सिंघल अतिरिक्त महाधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट  एवं हरिशंकर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना मालवीय मिशन द्वारा श्रीकृष्ण गौतम को उनके द्वारा सामाजिक ,शिक्षा एवं विकास  के क्षेत्र में किए गए देशव्यापी कार्यों को देखते हुए प्रदान किया। श्रीकृष्ण गौतम ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के देश एवं विदेश से पधारे महानुभावों के साथ मुझे सम्मानित किए जाने से आगे समाजिक कार्यों को तेजी से करने की प्रेरणा मिली है।

खेत में मिला सुरेश धरकार का शव Read More खेत में मिला सुरेश धरकार का शव

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें