ऑपरेशन सिन्दूर में शहीद जवानों एवं आम नागरिकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धान्जलि 

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

कौशाम्बी।
 
जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में ऑपरेशन सिन्दूर में शहीद हुए जवानों एवं आम जनमानस की आत्मा की शान्ति के लिए शहीद की स्मारक पर पहुंचकर कौशाम्बी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
 
आज जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में अमर शहीद सोहन लाल यादव के स्मारक ग्राम फरीदपुर गौरा में शहीद स्थल के स्मारक पर पहुंचकर दीपक प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा ऑपरेशन सिन्दूर में हमारे वीर जवानों ने जिस तरह से जांबाजी दिखाते हुए पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया ऐसे हमारे वीर जवानों के लिए जिन्दाबाद के नारे लगाए तथा भारत माता की जय के नारो से शहीद स्मारक गुंजायमान हो गया ।
 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कौशांबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तानियों को धूल चटा दी तथा पाकिस्तान के अंदर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार के द्वारा सीजफायर ना कर दिया गया होता तो हमारी सेवा निश्चित तौर पर पाकिस्तान को कब्जा कर लेती और भारत में मिलाने का काम करती । कार्यक्रम को कौशाम्बी कांग्रेस के प्रभारी राजेश साहनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी वायु सेवा ने जिस तरह से कलाबाजी दिखाते हुए राफेल एवं अन्य मिसाइल से पाकिस्तानियों के मिसाइल को ध्वस्त किया वह बहुत ही सराहनीय रहा ।
 
जिस तरह से हमारे जांबाज महिला अफसर सोफिया कुरैशी जैसी जांबाज अफसर के नेतृत्व में जंग लड़ रही थी यह दर्शाता है कि हमारी सेवा कितनी मजबूत है और हमारे भारत की महिलाएं भी किसी से कमजोर नहीं हैं । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर से पाकिस्तान और यह हमारे भारत के लिए गर्व की बात है कि हमारी सेवा इतनी मजबूत है कि वह किसी को भी धूल चटा सकते हैं ।
 
ऑपरेशन सिंदूर को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम बहादुर त्रिपाठी ने भी सराहा और कहा कि भारत की मजबूती व कुशल युक्त क्षमता को देखकर के हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नैयर रिजवी ,जिला महासचिव कौशलेश द्विवेदी शशि प्रताप त्रिपाठी रामसूरत रैदास , दीपक पाण्डेय बाबू जी,मोहम्मद फरमान, , सचिन पाण्डे य, हेमंत रावत, सकिल अब्बास, बिलाल हसन, श्याम सिंह भदौरिया, छोटे लाल, मोहम्मद हसनैन,अरहम रज़ा,इंद्रपाल,रामदास, अनिल सेन,आलोक त्रिपाठी दीपक शर्मा के साथ सैकड़ो करककर्ता मौजूद रहे
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें