मां शीयर देवी मंडल की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहूत की गई

मां शीयर देवी मंडल की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहूत की गई

विवेक शर्मा टूण्डला

टूण्डला-

  शनिवार को मां शीयर देवी मंडल की आगामी कार्य योजना संबंधित आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम गढ़ी भक्ति में आहूत की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित मंडल के कार्यकर्ताओं एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों एवं सक्रिय सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव/वन नेशन वन इलेक्शन व वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान से संबंधित सभी बिंदुओं की चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम एवं अभियानों की बिंदुवार चर्चा व समीक्षा की।

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश चोरी के आभूषण, हथौड़ा, मोबाइल व पांच लाख की अवैध संपत्ति बरामद Read More पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश चोरी के आभूषण, हथौड़ा, मोबाइल व पांच लाख की अवैध संपत्ति बरामद

तत्पश्चात हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी  एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विरासत को विकास में बदलने की वृहद चर्चा उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ की, एवं वर्तमान में जो जीवन पद्धति बिगड़ी हुई है उसको सुधारने के लिए, दैनिक दिनचर्या को बदलने के लिए एवं दैनिक दिनचर्या से गलत चीजों को हटाने के लिए कहा।

हैंडपंप घोटाले ने खोली पोल, अब उठ रही मांग—जिले के सभी 16 ब्लॉकों में हो व्यापक जांच Read More हैंडपंप घोटाले ने खोली पोल, अब उठ रही मांग—जिले के सभी 16 ब्लॉकों में हो व्यापक जांच

जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधित चर्चा करते हुए कहा कि स्कूलों में नया सत्र प्रारंभ हो चुका है, ग्राम वासियों को सभी बच्चों को स्कूल भेजना चाहिए व भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु सभी नौनिहालों की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बैठक का संचालन जिलाकोषाध्यक्ष महिपाल निषाद ने किया।

पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा Read More पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा

बैठक पूर्व विधानसभा संयोजक शिव शंकर शर्मा, मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह,  मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह बी डी सी, डॉ वेद प्रकाश, सूरज धाकरे, शैलेंद्र, बंशीधर प्रधान, पप्पू बघेल, उर्मिला देवी, निरुपमा, गीतम श्री रजनी देवी, आरती देवी, हाकिम सिंह, बीनू तोमर, राकेश कुमार, लटूरी सिंह, रामनिवास, आशीष कुमार, फौरन सिंह, रामवीर, राजेंद्र कुमार, राम सिंह, अनिल कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel