गुजैनी पुलिस ने पांच किलो चरस सहित महिला को पकड़ा 

कानपुर शहर में महिलाओं के  द्वारा बेचे जा रहे हैं नशीले पदार्थ  कमिश्नरेट पुलिस ने छेड़ा है पूरे  शहर में नशे के खिलाफ अभियान 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर।
 
कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए थाना गुजैनी कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आज  5 किलो 154 ग्राम नाजायज चरस के साथ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
 
                    ज्ञातव्य है कि कानपुर शहर में नशीले पदार्थों का एक बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है और कमिश्नरेट पुलिस ने इसके सफाये के लिए कमर कस ली है। अभियुक्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग दर्ज विधिक कार्यवाही की गई है l पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान व आगामी लोकसभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता व उच्चाधिकारी गणों के आदेशों
 
निर्देशो के क्रम में  पुलिस उपायुक्त साउथ महोदय व  अपर पुलिस उपायुक्त साउथ के निर्देशन में व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता के निकट पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में दिनांक 28 अप्रैल को उपनिरीक्षक  संदीप सिंह थाना गुजैनी मय हमराही पुलिस टीम द्वारा बर्रा 8 रोड पर बसंत पेट्रोल पंप से थोडा आगे चौकी क्षेत्र गुजैनी थाना गुजैनी कानपुर नगर से एक नफर अभियुक्ता बदन्नो उर्फ रचना पत्नी अमर गेहार निवासी सूर्य विहार केसा कॉलोनी थाना नवाब गंज कानपुर नगर उम्र 30 वर्ष को मादक पदार्थ की बिक्री करते समय गिरफ्तार कर किया गया।व अभियुक्ता के कब्जे से कुल 5 किलो 154 ग्राम चरस नाजायज बरामद किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें