पंद्रह लाख नेपाली रूपए के साथ एक युवक गिरफ्तार

पुलिस ने रूपए के साथ अभियुक्त को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज। नौतनवां क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सोनौली कोतवाली पुलिस ने पंद्रह लाख नेपाली रूपए के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।
 
जानकारी के मुताबिक सोमवार को क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी, सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह व एसएसबी निरिक्षक प्रदीप कुमार यादव की संयुक्त टीम ने चेकिंग चेकिंग के दौरान सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलहवा के पास से पुलिस ने बलराम जायसवाल पुत्र प्रेमचंद्र जायसवाल निवासी लोहिया नगर वार्ड नं 23 थाना नौतनवां के कब्जे से 15 लाख नेपाली रूपए के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने रूपए के साथ अभियुक्त को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।
 
क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एक अभियुक्त के पास से 15 लाख नेपाली रूपए बरामद करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें