नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर में ईवीएम की जांच का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(ईवीएम), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया।
स्वतंत्र प्रभाव संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(ईवीएम), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराये जा रहे प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) को देख गया। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। जांच के दौरान मशीनों को आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु तैयार किया जायेगा और उसमें डमी निर्वाचन चिह्न दर्ज अपलोड कर उनकी क्रियाशीलता भी चेक की जाएगी। इसके बाद मशीनों को भारत निर्वाचन आयोग के ईएमएस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जांच में खराब पाई जाने वाली मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत निर्माता कंपनी को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी निगरानी की जानकारी और आई पी एड्रेस मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी नौगढ़, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड सतीश कुमार व अन्य संबधित अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
#SwatantraPrabhat #SiddharthnagarNews #विधानसभाचुनाव #ElectionPreparation #ElectionCommissionOfIndia #AssemblyElections #उत्तरप्रदेशचुनाव \#सिद्धार्थनगर #जिलानिर्वाचनकार्यालय #ईवीएमजांच #एफएलसी #निर्वाचनतैयारी #जिलाधिकारीशिवशरणप्पाजीएन #भारतनिर्वाचनआयोग #इलेक्ट्रॉनिकवोटिंगमशीन #चुनावप्रक्रिया #सीसीटीवीनिगरानी #मतदानमशीन #निर्वाचनपारदर्शिता #चुनावप्रबंधन #EVMInspection #FLCProcess #DistrictElectionOfficer #CCTVMonitoring #VotingMachines


Comments