नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अपराधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस के जारी अभियान में सचेंडी में कई गिरफ्तार
पीड़ितों के हित में अपराधियों के खिलाफ सचेंडी में भी लगातार सक्रिय है।
कानपुर। यहां पीड़ितों की हर संभव सहायता के साथ ही अपराधी अराजक तत्वों के खिलाफ सचेंडी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस बीच हर तरह की आपराधिक घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए संबंधित अपराधियों को जेल भेजने में भी सफलता प्राप्त की गई है। साथ ही क्षेत्र में सघन गश्त, संदिग्धों की चेकिंग और उनकी धर पकड़ भी लगातार जारी है।
योगी सरकार की मंशा के अनुरूप सचेंडी में पीड़ितों की सहायता और अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी प्रभावी कार्यवाही के संदर्भ में यह भी अवगत कराते चलें कि आजकल चिनौती पूर्ण माने जाने वाले थाना सचेंडी की कमान सफलता पूर्वक संभाले इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्रा इसके पहले भी अपनी अब तक की पोस्टिंग वाले हर जनपद में पीड़ितों की हर संभव सहायता के साथ ही कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के मामले में सदैव अग्रणी रहे हैं और अब कर्तव्य के प्रति उनकी प्रगाढ़ निष्ठा कठोर परिश्रम के साथ पीड़ितों के हित में अपराधियों के खिलाफ सचेंडी में भी लगातार सक्रिय है।
जहां तक प्रभारी निरीक्षक सचेंडी के रूप में तेजतर्रार, व्यवहार कुशल और जुझारू तेवरों वाले इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्रा की चुनौतीपूर्ण नियुक्ति का सवाल है, उसे उनकी कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ और पीड़ितों के हित में अपने कर्तव्य का पालन सदैव निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना ही माना जा रहा है। यही नहीं यूपी की पुलिस सेवा में आने के बाद निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के कठोर परिश्रमी इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्रा के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपनी धुन के भी पक्के इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्रा ने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
इसी के साथ उनकी कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्रा जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। साथ ही वह कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि सचेंडी के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्रा की कर्तव्य के प्रति उनकी प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है। यही नहीं शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण की उनकी विलक्षण कार्यशैली भी उन्हें आम जनता के बीच लोकप्रिय बनाए हुए है।
swatantra prabhat uttar pradesh police kanpur police news कमिश्नरेट कानपुर अपराध नियंत्रण अभियान कानून व्यवस्था kanpur crime news अपराधियों की गिरफ्तारी Local News Kanpur public safety news थाना सचेंडी Police Crackdown UP Police Updates सचेंडी थाना कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अभियान Crime Control Kanpur इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्रा Sachendi Police Action सघन गश्त अभियान Criminal Arrests


Comments