फीचर्ड
राजनीति
सीजीएम ने किया श्रावणी मेले का उद्घाटन, दिये आपसी भाईचारे का संदेश
मेले भारतीय संस्कृति की पहचान-अजय कटियार
अनपरा/ सोनभद्र -
अनपरा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रावणी महोत्सव मेला का गुरुवार शाम को परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक व मुख्य अतिथि इं अजय कटियार व ज्योति पुंज महिला मण्डल की अध्यक्षा आभा कटियार ने विधिवत पूजन अर्चन के साथ फीता काटकर उद्घघाटन किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की आज भी पहचान है जिसे जीवंत रखना बहुत जरूरी है।इनसे स्वस्थ मनोरंजन के साथ ही आपसी भाईचारा भी पैदा होता है।यह परंपरागत श्रावणी मेला अवश्य अपने उद्देश्य में सफल साबित होगा।मेले में विभिन्न प्रकार के झूले,जल परी,खेल कूद से लेकर लघु व्यवसायियों की विभिन्न प्रदेशों की सामग्री वाली दुकानें स्थानीय परियोजना कर्मियों व आस पास के समुदाय के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी।
मुख्य अति व विशिष्ट अतिथियों में इं सोमनाथ मिश्र,महाप्रबंधक प्रशासन,इं प्रशांत त्रिपाठी महाप्रबंधक द ताप,इं चंद्र प्रकाश महाप्रबंधक ब ताप,इं डीके सिंह महाप्रबंधक अ ताप,नीतीश कुमार तोमर समादेष्टा सीआईएसफ इकाई,रीना चतुर्वेदी,रेनू सिंह,सीमा सिंह,इं कर्मेंद्र सिंह अधीक्षण अभियंता मुख्यालय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों व झूलों का निरीक्षण किया।श्रावणी मेला एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष,सचिव सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन इं धर्मेंद्र राम करन ने किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इं उत्पल शंकर,इं आलोक त्रिपाठी,इं आरके सिंह,इं एसके रजक,इं वीके सिंह,इं महेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा,इं बीआर पटेल,इं ओपी भारती, इं राम प्यारे वर्मा,,
इं अनिल कुमार,इं रमेश कुमार, इं राजेश सचान,इं अशोक कुमार सहायक अभियंता इं अजय सिंह,इं संजय सिंह,इं मनीष सिंह,इं बलराम,इं आशीष,समिति के अध्यक्ष विनोद आनंद,सचिव अभिषेक सिंह,ज्योति पंज महिला मंडल की तरफ से शालिनी चन्द्रविजय,ममता सिंह,रूबी सिंह,वर्तिका केशरवानी,स्वीटी केन,अंजू चौरसिया मेला समिति के अन्य पदाधिकारियों में मुकेश
जायसवाल,राजकुमार यादव,श्याम बिहारी सिंह,राकेश जायसवाल,राजेंद्र प्रसाद सिंह,जितेंद्र जायसवाल,बृज बिहारी यादव,सीलियम मसीह,महेश,प्रभाकर सिंह,प्रमोद मिश्रा,योगेंद्र मिश्रा,अखिलेश कुमार,इन्द्रेश सिंह,नीरज जायसवाल,महेश,कैलाश चंद्र पाल,राकेश चौहान,सतीश कुमार मधुकर,सुरजन सिंह सहित दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Comments