भागवत कथा सुनने से होती है पुण्य फल की प्राप्ति : आचार्य उमेश पचौरी

नगर के सारस्वत इंक्लेव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिकता के रस का आनंद लिया। कथा व्यास आचार्य उमेश पचौरी ने

Abhinav Shukla Picture
Published On

टूण्डला-     नगर के सारस्वत इंक्लेव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिकता के रस का आनंद लिया। कथा व्यास आचार्य उमेश पचौरी ने अपने श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया,जिसे सुनकर उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो गए।कथा के दौरान आचार्य उमेश पचौरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा उसके पाप कर्मों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा व्यक्ति को धर्म भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। इस दौरान कथा आयोजकों ने कथा सुनने आने वाले भक्तजनों का माला व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। वही भक्तजनों ने फूल मालाओं से आचार्य श्री उमेश पचौरी जी शास्त्री का फूल मालाओं से सम्मान किया।इस अवसर पर परीक्षित अशोक पचौरी एवं रेनू पचौरी यज्ञपति राजू उपाध्याय एवं शकुंतला उपाध्याय,आर एल गौतम, आर पी शर्मा, पत्रकार सोमेंद्र पोनिया, विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालु भगवान के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।

About The Author

Post Comments

Comments