भारत
श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष बने राघवेंद्र सिंह धाकरे
श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए टूण्डला निवासी राघवेंद्र सिंह धाकरे को फिरोजाबाद जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
टूण्डला- श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए टूण्डला निवासी राघवेंद्र सिंह धाकरे को फिरोजाबाद जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही संगठन पदाधिकारियों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह धाकरे ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज हित में कार्य करने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उनकी नियुक्ति पर संस्था के पदाधिकारियों एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से श्याम परमार, नरेश चौहान, राधेश्याम चौहान, बबलू चौहान, गौरव धाकरे, दुष्यंत जादौन, शिवम तोमर, कुलदीप परमार, रामू परमार, सुभाष परमार, आकाश धाकरे, पुष्पेंद्र परमार, राज करण परमार, शुभम शर्मा,मयंक तोमर,सत्य प्रकाश बघेल, सुनील शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
फिरोजाबाद टूण्डला जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा संगठन विस्तार टूण्डला समाचार फिरोजाबाद समाचार संगठन पदाधिकारी श्री राजपूत करणी सेना दुर्गेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह धाकरे समाज हित श्याम परमार नरेश चौहान राधेश्याम चौहान बबलू चौहान गौरव धाकरे दुष्यंत जादौन शिवम तोमर कुलदीप परमार रामू परमार सुभाष परमार आकाश धाकरे पुष्पेंद्र परमार राज करण परमार मयंक तोमर सत्य प्रकाश बघेल सुनील शर्मा


Comments