संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रथम दृष्टया शराब सेवन से जुड़ा मामला प्रतीत, रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा - प्रभारी निरीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन /सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड़ के शिवदामर टोला निवासी श्याम बिहारी उरांव (45) पुत्र रामसुंदर उरांव की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

IMG_20260606_194229

मृतक की पत्नी फूलमती देवी ने कोन थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति श्याम बिहारी उरांव की 5 जून की शाम लगभग 6 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

जल सप्ताह के अंतर्गत IFFCO फूलपुर में जल संरक्षण पर प्रबंधन की बैठक। Read More जल सप्ताह के अंतर्गत IFFCO फूलपुर में जल संरक्षण पर प्रबंधन की बैठक।

प्रार्थना पत्र में मृतक की पत्नी ने बताया कि वह ग्राम पीपरखाड़ के शिवदामर टोला की निवासी हैं तथा उनके पति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

वैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार Read More वैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम  Read More अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम

इस बावत्  प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मृतक द्वारा शराब के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें