विश्व पर्यावरण दिवस पर एएलवाई कॉलेज में संगोष्ठी व वृक्षारोपण

पेड़-पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

त्रिवेणीगंज, सुपौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अनूपलाल यादव महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने किया।अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है।विश्व पर्यावरण दिवस पर एएलवाई कॉलेज में संगोष्ठी व वृक्षारोपण बढ़ते जल, वायु, ध्वनि एवं प्रकाश प्रदूषण तथा जंगलों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने कहा कि आधुनिकता और विकास की अंधी दौड़ में मानव प्रकृति को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, घटता भूजल स्तर, बाढ़-सुखाड़ जैसी समस्याएं पर्यावरणीय असंतुलन का परिणाम हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।विश्व पर्यावरण दिवस पर एएलवाई कॉलेज में संगोष्ठी व वृक्षारोपण

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार, प्रो. देवनारायण यादव, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सदानंद यादव, प्रो. तरुण कुमार सिंह, प्रो. विनोद कुमार विमल, प्रो. राजकुमार यादव, प्रो. कुलानंद यादव, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. कुमारी पूनम, प्रो. शंभू यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार