नवीनतम
राजनीति
केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया
नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 32 वर्षीय भरत ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपने क्रिकेट सफर और परिवार के योगदान को याद किया।
केएस भरत ने अपने संदेश में कहा कि उनके परिवार के चारों सदस्यों ने एक ही सपना देखा था और उसे पूरा करने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया।
भरत ने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी। विकेटकीपिंग के साथ-साथ उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां भी खेलीं। हालांकि, कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें टीम में नियमित अवसर नहीं मिल सके।
संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने उनके योगदान की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारतीय क्रिकेट में केएस भरत को एक मेहनती और समर्पित खिलाड़ी के रूप में याद किया जाएगा हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों के उभरने के बीच भरत का यह फैसला एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।


Comments