बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बोले- 2027 चुनाव की तैयारी शुरू

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

विंध्याचल, मीरजापुर

मीरजापुर।बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा रविवार को विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंचे। मंदिर के बड़े श्रृंगारिया शिवजी मिश्रा व उनके छोटे भाई रत्न मोहन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें दर्शन-पूजन कराया। 

बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बोले- 2027 चुनाव की तैयारी शुरू

दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में सतीश मिश्रा ने कहा कि मां विंध्यवासिनी दरबार से उनके परिवार का पुराना लगाव रहा है। श्रृंगारिया मिश्रा परिवार से उनके पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती के दरबार में दर्शन-पूजन से मन को प्रसन्नता मिलती है और अपनी संस्कृति-संस्कार की धरोहर की ध्वजा लहराती दिखती है। 

14 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत Read More 14 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत

बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बोले- 2027 चुनाव की तैयारी शुरू

देहरादून के स्कूल में हैवानियत Read More देहरादून के स्कूल में हैवानियत

आगामी विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव सर्व समाज के आशीर्वाद से लड़ा जाएगा। ब्राह्मणों का आशीर्वाद और संपूर्ण दलित समाज का सहयोग बहुजन समाज पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि 2027 के लिए पार्टी की तैयारी शुरू हो चुकी है। 

पतारा क़स्बे में कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत Read More पतारा क़स्बे में कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बोले- 2027 चुनाव की तैयारी शुरू

इस दौरान बड़े श्रृंगारिया शिवजी मिश्रा ने सतीश मिश्रा को रक्षा सूत्र बांधकर मां विंध्यवासिनी दरबार से आशीर्वाद दिया।

बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बोले- 2027 चुनाव की तैयारी शुरू

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें