नैनी कॉटन मिल के पास बनी जर्जर गोमटियों का हो पुनः आवंटन, छोटे व्यापारियों को मिले राहत : घनश्याम जायसवाल

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 

नैनी, प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी रेहड़ी-पटरी प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक घनश्याम जायसवाल ने महापौर प्रयागराज, नगर आयुक्त तथा जोनल अधिकारी नैनी से मांग की है कि नैनी कॉटन मिल के पास नगर निगम द्वारा लगभग तीन वर्ष पूर्व निर्मित करीब दो दर्जन सरकारी गोमटियों की स्थिति पर तत्काल ध्यान दिया जाए।उन्होंने बताया कि इन गोमटियों का आवंटन पहले ही किया जा चुका है, लेकिन वर्तमान में अधिकांश गोमटियां जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं।

न तो इनमें कोई दुकानदार व्यापार कर रहा है और न ही इनका कोई उपयोग हो पा रहा है। इसके कारण सरकारी संपत्ति बेकार पड़ी हुई है।श्री जायसवाल ने कहा कि दूसरी ओर फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे दुकानदार अपनी आजीविका चलाने के लिए परेशान हैं और स्थायी दुकान के अभाव में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि पूर्व में आवंटित लेकिन उपयोग में न लाई जा रही

गोमटियों का आवंटन निरस्त किया जाए तथा उनकी मरम्मत कराकर, शटर आदि लगवाकर पुनः पात्र छोटे फुटपाथ दुकानदारों को आवंटित किया जाए।उन्होंने कहा कि इससे एक ओर नगर निगम की संपत्ति का सदुपयोग होगा, वहीं दूसरी ओर छोटे व्यापारियों को रोजगार के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा। श्री जायसवाल ने प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई कर छोटे व्यापारियों को राहत प्रदान करने की मांग की

घाटमपुर फ्लाईओवर एक महीने बाद आज से खुलेगा Read More घाटमपुर फ्लाईओवर एक महीने बाद आज से खुलेगा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें