तैंतीस केवी लाइन का तार काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो विद्युत तार बरामद।

सोरांव पुलिस की कार्रवाई, लुसनपुर पुलिया के पास दबोचा गया आरोपी; चोरी के तार के साथ हुई गिरफ्तारी।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह 

प्रयागराज। सोरांव थाना पुलिस ने विद्युत तार चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 60 किलोग्राम चोरी हुआ बिजली का तार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थाना सोरांव में पंजीकृत मुकदमा संख्या 185/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (भा.न्या.सं.) के तहत वांछित चल रहे आरोपी सचिन पुत्र राम बहादुर निवासी जदवापुर कटरा गुलाब, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ को मंगलवार को थाना क्षेत्र के लुसनपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से चोरी किया गया विद्युत तार भी बरामद हुआ।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने 30 मई 2026 को थाना सोरांव क्षेत्र के ग्राम बलकरनपुर के पास गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन का तार काटकर चोरी कर लिया था। घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था। मामले में थाना सोरांव में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया था।

 देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Read More  देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

लगातार की जा रही छानबीन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसके कब्जे से करीब 60 किलोग्राम वजन का चोरी किया गया विद्युत तार बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

जान से बड़ा जमीन एक बीघा जमीन दो, तभी होगा पोस्टमार्टम Read More जान से बड़ा जमीन एक बीघा जमीन दो, तभी होगा पोस्टमार्टम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विद्युत तार चोरी की घटनाएं न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि इससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

चोरी का प्रयास करने वाले युवक को  पुलिस ने हिरासत में लेकर किया कार्यवाही।  Read More चोरी का प्रयास करने वाले युवक को  पुलिस ने हिरासत में लेकर किया कार्यवाही। 

गिरफ्तार आरोपी सचिन की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आलोक कुमार गौड़, उपनिरीक्षक प्रेम नारायण पाण्डेय, कांस्टेबल निरंजन सिंह तथा रिक्रूट कांस्टेबल शंकर सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें