नवीनतम
फीचर्ड
सीमा चौकियों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम
44 वाहिनी के 150 से अधिक अधीनस्थ अधिकारियो एवं बलकर्मीयों ने भाग लिया।
बेतिया। दिनांक - 31 मई रविवार को 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम बलवंत सिंह नेगी, कमाडेंट 44 वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। हर साल 31 मई को मनाया जाने वाला विश्व तंबाकू निषेध दिवस (वर्ल्ड नो तम्बाकू डे) लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले जानलेवा स्वास्थ्य खतरों—जैसे कैंसर और हृदय रोग के प्रति जागरूक करने और इसके उपयोग को कम करने के लिए एक वैश्विक अभियान है।
तंबाकू का सेवन न केवल हमारे फेफड़ों और स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि यह परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से भी कमजोर करता है।हमें युवाओं को तंबाकू कंपनियों के भ्रामक प्रचार से बचाना होगा और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना होगा। "उपस्थित सभी बल कार्मिकों ने जीवन भर तंबाकू उत्पादों से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली l कार्यक्रम में तरुण यादव सहायक कमांडेंट और सभी समवाय प्रभारी सहित 44 वाहिनी के 150 से अधिक अधीनस्थ अधिकारियो एवं बलकर्मीयों ने भाग लिया।


Comments