बकाया भुगतान को लेकर आशा एवं संगिनी कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर। आज सोमवार को आशा आशा संगिनी कर्मचारी संगठन, उत्तर प्रदेश सोनभद्र इकाई से जुड़े पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मिर्जापुर को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं के विभिन्न मदों के लंबित भुगतान को तत्काल जारी कराने की मांग की है।

बकाया भुगतान को लेकर आशा एवं संगिनी कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

विवाहिता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप।  Read More विवाहिता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप। 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2025 से अब तक कई योजनाओं एवं प्रोत्साहन मदों का भुगतान नहीं हुआ है। इसके साथ ही मार्च, अप्रैल और मई 2026 का मानदेय भी लंबित बताया गया है, जिससे आशा एवं संगिनी कर्मियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

घर में घुसी ट्रेलर घर में सो रहे तीन की मौके पर मौत, पुलिस प्रशासन पर पथराव Read More घर में घुसी ट्रेलर घर में सो रहे तीन की मौके पर मौत, पुलिस प्रशासन पर पथराव

संगठन ने टीबी, डायरिया, जेएसवाई, फाइलेरिया, एचआरपी, नसबंदी, राज्य बजट सहित विभिन्न कार्यक्रमों के बकाया भुगतान का उल्लेख करते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कई योजनाओं का भुगतान पिछले वर्ष से लंबित है।

जलालपुर माफी गांव के विभु सिंह ने पहले प्रयास में  नीट क्वालीफाई, क्षेत्र का बढ़ाया मान Read More जलालपुर माफी गांव के विभु सिंह ने पहले प्रयास में  नीट क्वालीफाई, क्षेत्र का बढ़ाया मान

बकाया भुगतान को लेकर आशा एवं संगिनी कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन समाधान नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से सभी लंबित देयों का भुगतान जल्द कराने की मांग की है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 16 जुलाई 2026 तक बकाया भुगतान नहीं किया गया तो जिले की आशा एवं संगिनी कार्यकर्ता आगे की रणनीति तय कर आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें