नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का 2 जून होगा जिले में प्रथम आगमन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव का भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद जिले में प्रथम आगमन 2 जून मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सायं 3 बजे होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारी पूरी कर लिया गया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने डीजल और पेट्रोल की बचत के लिए काफिले के साथ नहीं चलने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों की काफिले के साथ स्वागत नहीं करने का आवाहन भाजपा कार्यकर्ताओं से किया है।

उक्त की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में जिला मुख्यालय को झण्डों और स्वागत बैनरों से सजाए जाने की योजना रचना बनाया गया है।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन की फूल माला,गुब्बारों और झालरों से भव्य साज सज्जा कर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है।

बताया कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दोपहर में डेढ़ बजे अकबरपुर नगर के पुरानी तहसील स्थित हनुमान मंदिर पहुंच कर पूजन अर्चन करने के उपरांत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा करते हुए पटेल नगर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर टंडा रोड होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत पैदल ही भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंचेंगे। भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

यूपी समेत कई राज्यों में वक्त से पहले विधानसभा चुनाव की आहट। Read More यूपी समेत कई राज्यों में वक्त से पहले विधानसभा चुनाव की आहट।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें