कई वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, बहरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

संवाददाता।

बहरिया/प्रयागराज।

थाना बहरिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 

राष्ट्रीय हनुमान दल का विंध्याचल प्रवास, माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन कर लिया राष्ट्र एवं धर्मसेवा का संकल्प Read More राष्ट्रीय हनुमान दल का विंध्याचल प्रवास, माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन कर लिया राष्ट्र एवं धर्मसेवा का संकल्प

पुलिस के अनुसार, थाना बहरिया में वर्ष 2020 में दर्ज मुकदमा संख्या 126/2020 में कई वर्षों से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। 

ड्रमंडगंज घाटी में कंटेनर के धक्के से बाइक सवार एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल  Read More ड्रमंडगंज घाटी में कंटेनर के धक्के से बाइक सवार एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल 

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बहरिया पुलिस टीम ने रामगढ़ कोठारी नहर पुलिया क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अब्दुल वाहिद पुत्र महबूब (49 वर्ष) तथा मो. सेबू उर्फ मो. वाजिद पुत्र अब्दुल वाहिद (24 वर्ष) निवासी ग्राम बनेवरा, थाना बहरिया, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। 

खजनी में मातम के बीच बड़ा हादसा: दादी के दशगात्र संस्कार में पहुंचे युवक की आमी नदी में डूबने से मौत Read More खजनी में मातम के बीच बड़ा हादसा: दादी के दशगात्र संस्कार में पहुंचे युवक की आमी नदी में डूबने से मौत

पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बहरिया में धारा 147, 148, 149, 452, 323, 325, 504, 506 एवं 436 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।  

इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त गंगानगर, अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मानवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चंदन यादव, हेड कांस्टेबल रामचंद्र वर्मा, कांस्टेबल रईश अहमद तथा कांस्टेबल शिवम दुबे शामिल रहे।

Post Comments

Comments