छतनाग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रहे युवक की मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 

संवाददाता सरस सिंह 

 

 झूंसी/प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम के निकट छतनाग रोड के सामने गुरुवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।

पोखरे में मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव Read More पोखरे में मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार भी संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा और उसे भी गंभीर चोटें आईं।

घर से निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता Read More घर से निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता

घटना की सूचना मिलते ही झूंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सड़क पार कर रहे युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार का उपचार जारी है।

मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति : गुरु Read More मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति : गुरु

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post Comments

Comments