नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हंडिया पुलिस ने दबोचा।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

संवाददाता 

 

प्रयागराज। हंडिया थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के भावापुर गांव स्थित पुलिया के पास से दबोचकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवाहिता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप।  Read More विवाहिता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप। 

पुलिस के अनुसार थाना हंडिया में मु0अ0सं0-262/2026 के तहत धारा 65(2), 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 5M/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी प्रिन्स मौर्या पुत्र अशोक मौर्या निवासी ग्राम बनपुरवा सरायपीथा, थाना हंडिया, कमिश्नरेट प्रयागराज की तलाश की जा रही थी।

ड्रमंडगंज थाने पर दहेज हत्या का एफआईआर नहीं लिखने पर  पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक का खटखटाया दरवाजा।  Read More ड्रमंडगंज थाने पर दहेज हत्या का एफआईआर नहीं लिखने पर  पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक का खटखटाया दरवाजा। 

बताया गया कि मुकदमा वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने तथा घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

शिक्षा के मंदिर में 'धुआँ' और 'सन्नाटा': प्राथमिक विद्यालय पुरवा में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, विभागीय दावे फेल Read More शिक्षा के मंदिर में 'धुआँ' और 'सन्नाटा': प्राथमिक विद्यालय पुरवा में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, विभागीय दावे फेल

जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर हंडिया पुलिस टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर आरोपी प्रिन्स मौर्या को थाना क्षेत्र के ग्राम भावापुर स्थित पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की गई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार