सोन नदी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

कोन थाना क्षेत्र का मामला,नदी और जलाशयों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय बालक की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम परिजनों ने बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

IMG_20260604_204303

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिंडारी, पोस्ट चांचीकला निवासी बूटन पुत्र अक्षय निषाद (उम्र लगभग 6 वर्ष) गांव के 9-10 लोगों के साथ सोन नदी के किनारे मछली मारने गया था। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे वह नदी के पानी में चला गया और गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

खेत बचाओ अभियान–2026: प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को किया गया जागरूक Read More खेत बचाओ अभियान–2026: प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को किया गया जागरूक

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से बालक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने लगे।

बाल मजदूरी रोकने के तहत खन्ना में दुकानों और ढाबों की चेकिंग Read More बाल मजदूरी रोकने के तहत खन्ना में दुकानों और ढाबों की चेकिंग

मृतक बालक के घर पर मातम का माहौल बना रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। देर शाम धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बालक के शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

ट्रैफिक चौराहे के पास बड़ा हादसा टला, बाइक समेत नाले में गिरा युवक, लोगों ने बचाई जान। Read More ट्रैफिक चौराहे के पास बड़ा हादसा टला, बाइक समेत नाले में गिरा युवक, लोगों ने बचाई जान।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर नदी और जलाशयों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है और लोग मासूम की मौत को लेकर बेहद दु:खी हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें