जंगल में पेड़ से लटका मिला बीए छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटि

नेमना के युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गांव स्थित चेतवा जंगल में एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार वैश्य पुत्र स्वर्गीय गुलाब चंद वैश्य निवासी नेमना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार परवेश शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह रेणुकूट-बीजपुर मार्ग के समीप चेतवा जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की, जबकि सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG-20260606-WA0030

श्रावण मास के पर्वों को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर  Read More श्रावण मास के पर्वों को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर

मृतक के भाई सर्वेश कुमार वैश्य की तहरीर पर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि प्रवेश दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था तथा बीए का छात्र था। पिता का निधन पहले ही हो चुका था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

सेंट्रल जोन के समस्त थानों को चलाया गया सघन चेकिंग अभियान  Read More सेंट्रल जोन के समस्त थानों को चलाया गया सघन चेकिंग अभियान 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें