नवीनतम
राजनीति
ग्यारह वर्ष पुराने मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, बहरिया पुलिस को मिली सफलता।
एसीजेएम कोर्ट से जारी था गैर-जमानती वारंट, घर के पास से दबोचा गया आरोपी।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह
प्रयागराज। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वर्ष 2015 से संबंधित एक मामले में वांछित चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
थाना बहरिया पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वांछित वारंटी दयाराम को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 354 एवं 452 के तहत दर्ज मुकदमे में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास क्षेत्र के निकट से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने, महिला की गरिमा भंग करने तथा घर में घुसकर अपराध करने जैसे गंभीर आरोप हैं। मामले की सुनवाई न्यायालय में लंबित है और आरोपी की अनुपस्थिति के चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
Read More सीबीआई के जाल में फंसे डाक विभाग के अधिशासी अभियंता, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।थाना प्रभारी मानवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए अभियान जारी है। फरार चल रहे वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Comments