फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

प्रयागराज: बहरिया पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी से पहले दबोचा।

PRAYAGRAJ SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात रिपोर्ट सरस सिंह 

प्रयागराज, बहरिया थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर, अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के पर्यवेक्षण में थाना बहरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार सुबह करीब 8:10 बजे वारंटी रोहित पुत्र संतोष कुमार को उसके घर के सहन से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त रोहित पुत्र संतोष कुमार (29 वर्ष) ग्राम मालीपुर, थाना बहरिया, कमिश्नरेट प्रयागराज का निवासी है। उसके विरुद्ध मु0 नं0 1278/23 में धारा 147, 148, 149, 323, 504 एवं 307 भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में उसकी पेशी के लिए 11 जून 2026 की तिथि निर्धारित थी, जिसके संबंध में एसीजेएम-1, प्रयागराज न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जिलाधिकारी मीरजापुर से साथ ईद-उल-जूहा(बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में Read More पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जिलाधिकारी मीरजापुर से साथ ईद-उल-जूहा(बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में

पुलिस ने बताया कि वारंटी लंबे समय से वांछित चल रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में संपन्न हुआ पत्रकार महा अधिवेशन, 17 राज्यों से जुटे पत्रकार Read More डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में संपन्न हुआ पत्रकार महा अधिवेशन, 17 राज्यों से जुटे पत्रकार

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक शिवाकांत शर्मा, ,कांस्टेबल प्रदीप यादव, ,आरक्षी आलोक सिंह, रहे वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

मानसरोवर चौराहे पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद। Read More मानसरोवर चौराहे पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार