एडीजी कानपुर जोन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कन्नौज का किया औचक निरीक्षण 

एडीजी कानपुर जोन ने निरीक्षण के दौरान प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, जनशिकायत प्रकोष्ठ सहित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए

Swatantra Prabhat Picture
Published On

कानपुर ।


एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद कन्नौज भ्रमण दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीय व्यवस्थाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं अभिलेखीय व्यवस्था की गहन समीक्षा की गयी।                 

        एडीजी कानपुर जोन ने निरीक्षण के दौरान प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, जनशिकायत प्रकोष्ठ सहित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों के सुव्यवस्थित संधारण, उनकी अद्यतन स्थिति तथा कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया।

मजदूरी के 10 हजार रुपये के लिए दोस्त बने कातिल Read More मजदूरी के 10 हजार रुपये के लिए दोस्त बने कातिल

निरीक्षण के समय कार्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, अनुशासन एवं अभिलेखों की व्यवस्थित उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की दादी का निधन Read More सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की दादी का निधन

साथ ही यह निर्देशित किया गया कि समस्त अभिलेख समयानुसार अद्यतन रखे जाएँ तथा कार्यालयीय कार्यों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं दक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा गया कि पुलिस कार्यालयों की कार्यप्रणाली ऐसी हो जिससे आमजन में विश्वास एवं सकारात्मक पुलिस छवि और अधिक सुदृढ़ हो।

नारायणपुर में लगा विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर भरे गए फॉर्म Read More नारायणपुर में लगा विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर भरे गए फॉर्म

निरीक्षण के दौरान हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, जनपद कन्नौज व अन्य अधिकारी/कर्मचारगण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार