नवीनतम
फीचर्ड
जिगना थाना क्षेत्र के बघेडा कला में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई गंभीर घायल
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेडा कला गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई विजयपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर जिगना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


Comments