क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी टोल प्लाज़ा व जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आ अभियान, कियाड्रिंक एंड ड्राइव सहित विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्यवाही
सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार दिनांक 27.05.2026 को यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा लोढ़ी टोल प्लाज़ा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव फॉल्टी नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तीन सवारी, नो पार्किंग, एचएसआरपी, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 545 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें — बिना हेलमेट – 231,बिना सीटबेल्ट – 09,मोबाइल फोन का प्रयोग – 06,ड्रिंक एंड ड्राइव – 04,तीन सवारी – 52,रॉन्ग साइड – 43,हाई वैल्यूम म्यूजिक चलाने/मल्टी टोनहार्न/मोडिफाइड साइलेंसर/प्रदूषण – 17,नो पार्किंग – 105, डी0एल0 – 21,एनश्योरेन्स – 14,दोषपूर्ण नम्बर प्लेट – 29,काली फिल्म/थार/लग्जरी गाड़ी – 04,सीज – 01,
इस दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की भी गहन जांच की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।


Comments