नवीनतम
फीचर्ड
मेधावी छात्रा प्रांजलि को साइकिल देकर किया सम्मानित
सपा सरकार ने बेटियों की शिक्षा को दिया बढ़ावा
झूंसी/प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान हासिल करने वाली मेधावी छात्रा प्रांजलि प्रजापति को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह झूंसी क्षेत्र के उस्तापुर में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र पटेल एवं जंग बहादुर पहलवान के संयोजन में आयोजित किया गया।
नीबी कला निवासी संदीप प्रजापति की पुत्री प्रांजलि प्रजापति माँ रामदेई इंटर कॉलेज, नीबी कला की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कन्या विद्याधन योजना शुरू की थी, जिससे लाखों छात्राओं को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने ही प्रदेश में लैपटॉप योजना लागू कर युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया था।है
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि हजारों स्कूल बंद किए गए, शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही है और आए दिन पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके चलते युवाओं में निराशा बढ़ रही है और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है।
है है6
समारोह में मौजूद एमएलसी डॉ मानसिंह यादव और विधायक विजमा यादव ने भी भाजपा सरकार पर युवाओं, किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा सरकार बनने पर शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव सहित धर्मेंद्र सिंह पटेल, जंग बहादुर पहलवान, पूरन पासी, पिंटू वर्मा, करन सोनकर, अमित कुशवाहा, सुरेश नेता, अभय राज सागर, श्याम बरनपाल, दुपेश यादव और प्रमोद कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।
prayagraj news समाजवादी पार्टी prayagraj hindi news Education News UP छात्र सम्मान समारोह Samajwadi Party news यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 झूंसी समाचार प्रांजलि प्रजापति सम्मान समारोह यूपी बोर्ड टॉपर 2026 Pranjali Prajapati सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल cycle gifted to topper UP Board High School result प्रयागराज latest news मेधावी छात्रा सम्मान छात्रा को साइकिल भेंट Shyamlal Pal नीबी कला इंटर कॉलेज माँ रामदेई इंटर कॉलेज


Comments