नवीनतम
फीचर्ड
इटवा में ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की मनाई गई 39 वीं पुण्यतिथि
39वीं पुण्य तिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई इटवा पर बुधवार को तहसील अध्यक्ष राम पूजन सोनी की अध्यक्षता में एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्य तिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारी अम्बिका मिश्रा तथा मोहम्मद मेंहदी और शिवकुमार चौबे ने बताया कि ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान और सशक्त दिशा प्रदान करने वाले, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों को संगठित कर उन्हें एक मजबूत मंच देने का काम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक श्रद्धेय स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी ने किया था।
आज उनकी 39वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और एकता के लिए आपका संघर्ष, समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा। पत्रकारिता जगत में आपके द्वारा स्थापित आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन देते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमोद मिश्रा, अनिल सोनी, श्याम नन्दन शुक्ला , रमेश चन्द्र, उदयभान सैनी, शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय, अनीस अंसारी, गुल हसन, सहित भारी संख्या में एसोसिएशन पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
hindi news UP News media news ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन uttar pradesh news siddharthnagar news Siddharthnagar Samachar Itwa news GRPA News Gramin Patrakar Association Babu Baleshwar Lal Tribute Program Journalist News Rural Journalism Journalist Meeting Shradhanjali Sabha Itwa Tehsil Journalism Event Rural Journalists पत्रकार सम्मान बाबू बालेश्वर लाल पुण्यतिथि इटवा समाचार पत्रकार श्रद्धांजलि सभा


Comments