कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा

दो लाख की आबादी, लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं — आनंद पटेल दयालु

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा जनजागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत पडरछ में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने किया। जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव-गांव घूमकर सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं महिला डॉक्टर की तत्काल नियुक्ति की मांग उठाई।

अभियान के दौरान लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 2 लाख की आबादी वाले कोन क्षेत्र में आज तक पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग सबसे अधिक परेशान है। मरीजों को मामूली इलाज के लिए भी लगभग 70 किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना पड़ता है।जिसके क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि गरीब आदमी बीमारी से कम और इलाज के खर्च से ज्यादा टूट जाता है और 400 रुपये दिहाड़ी कमाने वाला व्यक्ति जब ₹300 किराया देकर इलाज कराने जाता है, तो समझा जा सकता है कि व्यवस्था कितनी कमजोर है। स्वास्थ्य सुविधा कोई एहसान नहीं, जनता का अधिकार है।

उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार के विरोध में नहीं, बल्कि जनता के हित में आवाज उठा रहे हैं। सरकार की छवि खराब न हो, इसके लिए जरूरी है कि ज़मीनी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। यदि जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।वहीं प्रदेश अध्यक्ष जनाब महताब आलम ने कहा कि कोन क्षेत्र की जनता वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। अब लोग जाग चुके हैं और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठा रहे हैं।

तस्करी को जा रही 288 लीटर अवैध शराब बरामद, स्कॉर्पियो सीज Read More तस्करी को जा रही 288 लीटर अवैध शराब बरामद, स्कॉर्पियो सीज

इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया ने कहा कि महिला डॉक्टर न होने से सबसे ज्यादा परेशानी बहनों और माताओं को उठानी पड़ती है। यह केवल स्वास्थ्य का नहीं बल्कि सम्मान और सुरक्षा का भी मुद्दा है।

सचिव टीए व APO मनरेगा को मनचाहा कमीशन देकर मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में मस्त हैं ग्राम प्रधान राज शर्मा Read More सचिव टीए व APO मनरेगा को मनचाहा कमीशन देकर मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में मस्त हैं ग्राम प्रधान राज शर्मा

अभियान में जनाब शिबू शेख (जिलाध्यक्ष), शंभू पटेल (जिला उपाध्यक्ष), नारद पटेल (जिला सचिव), गुड्डू पटेल, चंद्रिका शर्मा, विजेंद्र पांडे, अखिलेश राय, राजकुमार कनौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि जब तक कोन अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होती, तब तक यह जनआंदोलन लगातार जारीo रहेगा।

गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा। Read More गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें