धोखाधड़ी मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात :- मनोज कुमार

धनरूआ/मसौढ़ी :-धनरूआ थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज बिंद, पिता सीताराम बिंद, निवासी चपौर, थाना लहसुना, जिला पटना के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धनरूआ थाना कांड संख्या 374/15, जीआर संख्या 1121/15 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज था। मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार है - विधायक Read More शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार है - विधायक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबित मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश Read More सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें